पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी समेत पांच राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश की कुल 822 विधानसभा सीटों पर पड़े मतों की गणना रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गयी । इस दौरान कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा ।
चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए है। पश्चिम बंगाल के रुझानों में टीएमसी अब तक 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 1,113, केरल में 633, असम में 331, तमिलनाडु में 256 और पुडुचेरी में 31 केन्द्र बनाए गए हैं।मतगणना केन्द्रों की संख्या बढ़ाने का एक और कारण पांचों विधानसभा चुनावों में उपयोग किये गए डाक मतपत्रों की संख्या का बढ़ना भी है। आयोग ने चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मतगणना के लिये 822 निर्वाचन अधिकारियों और 7,000 से अधिक सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामित किया है।


Download Android App
Download iOS App



