आज यानी बुधवार को केरल के कोझिकोड जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना का पता चला है। एक नाबालिक लड़की को नशे की दवा मिला हुआ जूस पिलाकर चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। दरसल कोझिकोड जिले अनुसूचित जाति की एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर नशे की दवा मिला हुआ जूस पिलाकर चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बलात्कार के आरोपियों में से एक पीड़िता का दोस्त है।
पुलिस ने कहा कि चारों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना तीन अक्टूबर को एक पर्यटन स्थल पर हुई थी। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी 17 वर्षीय पीड़िता का दोस्त है जिसने उसे घुमाने के लिए बुलाया था और उसे पर्यटन स्थल पर लेकर गया। वहां पहुंचने के बाद लड़की के दोस्त ने कथित तौर पर उसे नशे की दवा मिला हुआ जूस पिलाया और बाद में चारों ने उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने कहा कि पीड़िता डरी हुई थी और उसने इसके बारे में दो सप्ताह तक किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में उसने अपने परिवार को आपबीती सुनाई जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर एक मामला दर्ज किया गया है। विपक्षी दल कांग्रेस ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चे पर हमला बोला और आरोप लगाया है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने सरकार से इस पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।