राज ठाकरे के नेतृत्व में उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) आज मुंबई में महारैली कर रहे हैं। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित इस रैली में लाखों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मनसे के कार्यकर्ता ने इस रैली का आयोजन अवैध बांग्लादेशी और पाकिस्तानी अप्रवासियों को हटाने की मांग को लेकर की है।
ऐसा माना जा रहा है कि राज ठाकरे इस रैली के जरिए पार्टी के दायरे को बढाकर मराठा अस्मिता से आगे हिंदुत्व की तरफ ले जा रहे हैं। इस रैली से ठाकरे बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों का विरोध कर रहे हैं। रैली में पूरे महाराष्ट्र से लोग शामिल हो रहे हैं और इस मोर्चे को सफल करने का प्रयास किया जा रहा है।
UP कांग्रेस ने योगी सरकार से की किसान आयोग बनाने की मांग
यह मोर्चा हिंदू जिमखाना से शुरू होगा और मरीन ड्राइव से होते हुए दक्षिणी मुंबई स्थित आजाद मैदान में समाप्त होगा और वहां ठाकरे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली को लेकर मुंबई पुलिस काफी सतर्क है और इस आयोजन पर नजदीक से निगरानी रखी जा रही है।
मुंबई पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, स्थानीय पुलिस के अलावा 600 अतिरिक्त पुलिसकर्मी मोर्चे के रास्ते पर तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी के द्वारा भी रैली पर नजर रखा जाएगा