मध्य प्रदेश में सरकार पर छाए संकट के बाद शुक्रवार दोपहर को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। फ्लोर टेस्ट से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि वह आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
उन्होंने कहा मैंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा मूल्यों का पालन किया है। और उन्हीं मूल्यों का पालन करते हुए मैंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। मैं राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं।
निर्भया के दोषियों की फांसी पर PM मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कहा – न्याय की हुई जीत
उन्होने कहा लेकिन ये भाजपा को रास नहीं आया। हमारी सरकार पर किसी तरह का आरोप नहीं लगा, बीजेपी ने किसानों के साथ धोखा किया लेकिन हमें उनके लिए काम नहीं करने दिया। उन्होंने आगे कहा भाजपा याद रख ले कल भी आएगा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगी।
भाजपा ने मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे कार्यों के खिलाफ साजिश की, पहले दिन से ये लोग हमारी सरकार गिराना चाहते थे। कमलनाथ ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि उन्होंने हमारे 22 विधायकों को बंधक बनाया और ये पूरा देश बोल रहा है। करोड़ों रुपये खर्च कर खेल खेला जा रहा है। एक महाराज और उनके 22 साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। इसकी सच्चाई थोड़ी समय में सामने आएगी।