मध्यप्रदेश चुनाव : कांग्रेस ने चौथी सूची में शिवराज के साले संजय सिंह को दिया टिकट

Summary :

कांग्रेस ने चौथी सूची जारी करके 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जिसमें शिवराज के साले संजय सिंह को टिकट दिया गया जबकि दो सीटों पर उम्मीदवारों को बदला गया।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार शाम चौथी सूची जारी करके 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मेसानी को वारासिवनी से टिकट दिया गया है जबकि दो सीटों पर उम्मीदवारों को बदला गया है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक ने दीपावली के मौके पर यह सूची जारी की। पार्टी ने सिरोंज और बुरहानपुर में अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। सूची इस प्रकार है :-

भिण्ड – रमेश दुबे गोहद (सु.) – रणबीर जाटव

ग्वालियर दक्षिण – प्रवीण पाठक

दमोह – राहुल सिंह लोधी

हटा (सु.) – हरिशंकर चौधरी

बांधवगढ़ (सु.) – डॉ. ध्यान सिंह परस्ते

जबलपुर पूर्व (सु.) – लखन घनघोरिया

निवास (सु.) – डॉ. अशोक मस्कोले

बालाघाट – विश्वेश्वर भगत वारासिवनी – संजय सिंह मेसानी

कटंगी – तामलाल सहारे

सिरोंज – श्रीमती मशरत शहीद (श्री अशोक त्यागी के स्थान पर)

शुजालपुर – रामवीर सिकरवार खंडवा (सु.) – कुंदन मालवीया

पंधाना (सु.) – श्रीमती छाया मोरे

बुरहानपुर – रवीन्द्र महाजन (श्री हामिद कात्री के स्थान पर)

खरगौन – रवि जोशी

पानसेमल (सु.) – श्रीमती चंद्रभागा किरारे

देपालपुर – विशाल पटेल इंदौर-1 – सुश्री प्रीति अग्निहोत्री

इंदौर-4 – सुरजीत सिंह चड्ढा

महिदपुर – सरदार सिंह चौहान

उज्जैन उत्तर – राजेन्द्र भारती

उज्जैन दक्षिण – राजेन्द्र वशिष्ठ

रतलाम शहर – श्रीमती प्रेमलता दवे

आलोट (सु.) – मनोज चावला

मंदसौर – नरेंद्र नाहटा

मल्हारगढ़ (सु.) – परसुराम सिसौदिया

जावद – राजकुमार अहीर

बसपा को उम्मीद : मध्यप्रदेश में करेंगे अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन

Desk Team