लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

MP : भोपाल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, CM शिवराज समेत कई नेताओं ने की आगवानी

शाह लगभग साढ़ दस बजे दिल्ली से विशेष विमान से यहां पहुंचे और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी स्टेट हैंगर पर अगवानी की गयी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे जहां स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वागत कर उनकी अगवानी की। शाह लगभग साढ़ दस बजे दिल्ली से विशेष विमान से यहां पहुंचे और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी स्टेट हैंगर पर अगवानी की गयी। सीएम चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गृह मंत्री शाह की अगवानी की। इसके उपरांत शाह अन्य नेताओं से मिले और यहां कान्हासैया स्थित केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपी)टी) के लिए रवाना हो गए, जहां वे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही 48 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे।

1650609579 bjp

शाम चार बजे भाजपा कार्यालय के लिए होंगे रवाना
गृह मंत्री दिन में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित दोपहर भोज में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाह यहां विशाल जंबूरी मैदान में वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि यहां शाह एक घंटे से अधिक का समय बिताएंगे। इसके बाद शाह अपरान्ह चार बजे बाज प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना होंगे। वहां लगभग दो घंटे बिताने के बाद वह वापस स्टेट हैंगर आएंगे और देर शाम विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

1650609565 bhopal

स्वागत के लिए सड़कों पर जगह-जगह लगाए गए हैं पोस्टर
शाह की यात्रा के मद्देनजर लगभग सात केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदाधिकारी और प्रदेश भाजपा नेता प्रदेश की राजधानी में रहेंगे। शाह के स्वागत के लिए जगह-जगह बैनर पोस्टर और स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं और शहर में अनेक स्थानों पर यातायात परिवर्तित भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।