केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने विपक्ष पर किसानों को कृषि कानून को लेकर भड़काने और गुमराह करने का आरोप लगाया है।
मिश्रा ने बुधवार को कहा, कांग्रेस नेता कमलनाथ जी, जो 15 महीनों में कभी किसान के खेतों में नहीं गए, वे ट्रैक्टर की सवारी करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, जिन्होंने ‘सोफा-कम-ट्रैक्टर’ चलाया था, उन्हें भी नहीं पता कि आलू जमीन से ऊपर उगता या नीचे।
महाराष्ट्र : भाजपा नेता ने नए कृषि कानून पर चर्चा के लिए अन्ना हजारे से की मुलाकात
विपक्ष द्वारा नए कृषि कानूनों को काला कानून बताने पर गृह मंत्री ने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इन कानूनों में क्या काला है। किसानों को भड़काने और गुमराह करने वाला यह ‘टुकडे-टुकडे गिरोह’ अभी तक ‘काले कानून’ की व्याख्या नहीं कर सका।
दरअसल, कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। 28 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ भी ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचेंगे।


Download Android App
Download iOS App



