लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ, इलाज के लिए ले जाया गया मुंबई

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शनिवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद विमान से मुंबई ले जाया गया। वहां उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शनिवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद विमान से मुंबई ले जाया गया। वहां उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सांसद के भोपाल कार्यालय ने यह जानकारी दी। साध्वी प्रज्ञा पिछले कई दिनों से लगातार मीटिंग्स कर रही थीं। 
1615030110 pragya
शुक्रवार शाम को उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया। कोशिशों के बावजूद ब्लड प्रेशर कम नहीं हुआ। शनिवार सुबह उन्हें सांस लेने में भी दिक्कतें आने लगीं। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराने के फैसला किया गया। गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं साध्वी प्रज्ञा को कुछ दिन पहले भी एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था। उस समय भी उनको सांस लेने में तकलीफ की समस्या हुई थी। पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भी उन्हें एम्स में एडमिट किया गया था।
1615030122 pragya i
भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद बनी साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी। प्रज्ञा ने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को शिकस्‍त दी थी। मालूम हो कि प्रज्ञा साल 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी हैं। इस मामले में प्रज्ञा के अलावा, एलटी कर्नल पुरोहित, चतुर्वेदी और कुलकर्णी, अजय रहीरकर, सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय और सुधाकर द्विवेदी भी आरोपी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।