मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बास्केट बॉल खेलते सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर कांग्रेस ने तंज कसा है।
सेाशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रज्ञा ठाकुर बास्केट बॉल खेल रही हैं। वो बॉल को उछालते हुए बास्केट करती हैं जिसमें उन्हें सफलता भी मिलती है। इस वीडियो में उनका अंदाज एक खिलाड़ी की तरह ही हैं। वे भगवा वस्त्र पहने है और बास्केट बॉल खेल रही हैं।
भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडीयम में बास्केट बॉल पर हाथ आज़माते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई…अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नही सकती है…?ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे.. pic.twitter.com/UQrmsXkime— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) July 1, 2021
इस वीडियो के सामने आने पर कांग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है । उन्होंने कहा है, ” भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडियम में बास्केट बॉल पर हाथ आजमाते देखा तो बड़ी खुशी हुई। अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नही सकती है। ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे।”