मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसलिए वे अस्पताल में ही उपचाररत रहेंगे। राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार केा संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री चौहान को कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं मगर तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, इसलिए अगली रिपोर्ट के आने तक वे अस्पताल में ही रहेंगे।
राम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर नगरी को 400 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री चौहान की 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद से कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। चौहान लगातार अस्पताल से ही विभागीय समीक्षा बैठक, कोरोना की व्यवस्था व स्थिति की समीक्षा के अलावा कैबिनेट की वर्चुअल बैठक भी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



