देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के समुद्री तट पर भारतीय नौसेना के युद्धपोत आइएनएस रणवीर पर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो चुकी है तथा कई घायल हुए है। इस घटना के बारे में भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा कि, ‘नेवल डॉकयार्ड मुंबई पर आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, आइएनएस रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट में नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई।
जहाज में नहीं हुई है कोई क्षति
अधिकारी ने बताया कि, विस्फोट की बाद जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। अधिकारी के मुताबिक जहाज में कोई बड़ी सामग्री क्षति नहीं हुई है। भारतीय नौसेना के मुताबिक आइएनएस रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डेप्लॉयमेंट पर निकला हुआ था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।
नौसेना ने दिए जांच के आदेश
नौसेना के युद्धपोत आइएनएस रणवीर में हुए विस्फोट के बारे में जानकारी नहीं मिली है कि, किस कारण विस्फोट हुआ था। नौसेना ने इसकी जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी तैनात किए जाने के आदेश दिए हैं। आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था


Download Android App
Download iOS App



