महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज पुलिस और महिलओं के बीच जमकर झड़प हुई। कहा जा रहा है कि मामला लड़कियों की फायर ब्रिगेड भर्ती के दौरान झड़प का है। बता दें महिलों ने ये झड़प इंटरव्यू के दौरान की जब महिलाओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। जानकारी के अनुसार कुछ लड़कियां जो मुंबई फायर ब्रिगेड भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करना चाहती थीं, उन्हें अनुमति नहीं दी गई क्योंकि वे अन्य लड़कियों की तरह लंबी नहीं हैं जिन्हें आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। जिन लड़कियों को आवेदन करने की अनुमति नहीं दी गई, उनका कहना है कि उन्हें योग्यता और पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने के बावजूद प्रतिस्पर्धा करने का मौका नहीं दिया गया।
मुंबई फायरमैन भर्ती में धांधली के आरोप
खबर है कि आवेदन करने की कोशिश कर रही लड़कियों और पुलिस के बीच लड़ाई हो गई और नौ सौ नए फायरमैन पदों पर भर्ती की जा रही है। मुंबई फायर ब्रिगेड की भर्ती प्रक्रिया पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई थी और जो लोग आवेदन करना चाहते थे। उन्हें वेबसाइट पर जाकर एक आवेदन भरना था। इसके बाद 13 दिसंबर से 31 दिसंबर और 1 जनवरी से 4 फरवरी तक वॉक इन इंटरव्यू में आना था।
दरअसल, एक महिला उम्मीदवार जिसके पास वॉक-इन चयन में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज थे और जब वह इसके लिए पहुंची तो उसे प्रवेश से वंचित कर दिया गया। इतना ही नहीं वहां मौजूद कुछ लड़कियों का कहना था कि जिस महिला की हाइट ठीक थी उसे भी भर्ती नहीं किया जा रहा था, जबकि जिनकी हाइट उतनी नहीं थी उन्हें भर्ती किया जा रहा था। जब लड़कियों ने अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया, जिससे पुलिस और लड़कियों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला फायर ब्रिगेड अधिकारियों की भर्ती मुंबई के दहिसर पश्चिम के गोपीनाथ मुंडे मैदान में हो रही थी। कहा जा रहा है कि भर्ती की तैयारी के लिए रात से ही लड़कियां वहां जमा हो रही थीं।