मुंबई के कुर्ला में स्थित एक बिल्डिंग से भीषण आग की खबर सामने आई है।आग काफी ज्यादा खतरनाक तरीके से फैल गई। जिसकी वजह से लोगों के फर्श पर फंसे होने की आशंका है। आग इमारत की चौथी मंजिल से दसवीं मंजिल तक फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में एक 70 वर्षीय महिला की भी मौत की खबर सामने आई है।
आपको बता दें अब आग पर काबू पा लिया गया है, और लोग पानी साफ कर रहे हैं। हर मंजिल पर केबिन के दरवाजे जले हुए हैं और बिजली के तार भी जले हुए हैं। आग 12 मंजिल तक फैल गई है। आग लगने के बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और छत पर ले जाया गया। मौके पर 108 एंबुलेंस मौजूद रहीं।
रजवाड़ी अस्पताल के एएमओ से मिली जानकारी के अनुसार एक घायल व्यक्ति की सूचना मिली थी, जिसका नाम 70 वर्ष शकुंतला रमानी (महिला) बताया गया. उसे अब मृत घोषित कर दिया गया है।मुंबई के मलाड इलाके के कुरार गांव में सोमवार को एक इमारत में आग लगने से 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई। आग इमारत के पास कई झुग्गियों में फैल गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।