देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। सांताक्रुज में इलाज़ के लिए क्लिनिक आती 16 साल की दिव्यांग लड़की फिजियोथेरेपिस्ट की हवस का शिकार होती थी। एक साल तक दुष्कर्म के इस सिलसिले का खुलासा तक हुआ जब नाबालिग ने खुद इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। मामले में 40 वर्षीय आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की मूक होने के साथ शारीरिक रूप से दिव्यांग है और आरोपी के क्लिनिक पर इलाज के लिए आती थी। आरोपी ने लड़की से करीब एक साल से अधिक समय तक कथित रूप से बलात्कार किया। घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब लड़की ने अपने मोबाइल फोन से अपने माता पिता को एक संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी।
BJP का NCP पर निशाना, कहा- NCB अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि मलिक को परिणाम का पता चले
अधिकारी ने बताया कि घटना से हैरान उसके माता-पिता ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और लड़की ने भी पुलिस को अपराध की जानकारी दी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जब भी लड़की आरोपी के क्लिनिक जाती थी तो वह कथित तौर पर उससे बलात्कार करता। अधिकारी ने बताया कि उसके माता पिता हमेशा फिजियोथेरेपिस्ट के केबिन के बाहर बैठते थे और इसलिए अपराध से अनजान थे।
उन्होंने बताया कि आशंका है कि आरोपी ने अन्य बच्चों के साथ भी ऐसा ही अपराध किया है। अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके क्लिनिक से पकड़ लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की की धारा 376 (बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।