भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद मंगलवार को सुबह मुंबई और उसके उपनगरों में तेज हवाएं चलने के साथ ही भीषण बारिश हुई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि शहर में कहीं भी भारी जलभराव की कोई खबर नहीं है।
कुछ दिन तक हल्की बारिश होने के बाद
एक नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे गलियारे पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।उन्होंने बताया कि ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की बस सेवाओं के मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।कुछ दिन तक हल्की बारिश होने के बाद सोमवार रात से महानगर में एक बार फिर भारी बारिश शुरू हुई। शहर और उपनगरों में मंगलवार को सुबह से लगातार बारिश हो रही है।
आईएमडी ने मुंबई में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर और उपनगरों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने और कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।आईएमडी ने मुंबई में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अनुमान लगाते हुए सोमवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।
आईएमडी मौसम की चेतावनियों के लिए चार रंग के अलर्ट
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दक्षिण मुंबई में औसतन 42.42 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 63.90 मिमी और 52.43 मिमी बारिश दर्ज की गई।आईएमडी मौसम की चेतावनियों के लिए चार रंग के अलर्ट जारी करता है। ये अलर्ट क्रमश: ‘ग्रीन अलर्ट’ (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), ‘येलो अलर्ट’ (स्थिति पर नजर रखें), ‘ऑरेंज अलर्ट’ (स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें) और ‘रेड अलर्ट’ (स्थिति से निपटने लिए कदम उठाएं) हैं।