BREAKING NEWS

शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप◾IPL 2023 : मेयर्स का अर्धशतक, वेड का धमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया ◾अमेरिका के ‘मिडवेस्ट’ और ‘साउथ’ में बवंडर ने मचाई तबाही, 18 लोगों की मौत◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾IPL 2023 : पंजाब किंग्स ने वर्षा बाधित मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को 7 रन से हराया ◾आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾हावड़ा के काजीपाड़ा में स्थिति शांतिपूर्ण; सीआईडी ने झड़पों की जांच शुरू की◾''सावरकर के बलिदान की अनदेखी नहीं कर सकते, पर आज देश के समक्ष अधिक ज्वलंत मुद्दे''◾राजनीति का अखाड़ा बना संभाजीनगर: रविवार को MVA करेगी रैली, BJP निकालेगी सावरकर गौरव यात्रा◾भारतीय प्रणाली मजबूत, विदेशी निवेशकों को देती है भरोसा: निर्मला सीतारमण◾गुजरात कांग्रेस 300 से ज्यादा सम्मेलनों का करेगी आयोजन, राहुल गांधी को भी भेजा गया निमंत्रण ◾पीएम की डिग्री को लेकर BJP-AAP में तकरार: सुधांशु त्रिवेदी बोले- मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल◾Delhi: होटल में मिला युवक का शव, हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस◾यूपी में बरसात-ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश ◾‘पर्यावरण और वन संबंधी कानूनों को कमजोर कर रही है सरकार’, कांग्रेस ने केंद्र पर लगाए आरोप ◾कर्नाटक चुनाव से पहले IT विभाग का बड़ा एक्शन, JD(S) से जुड़े सहकारी बैंक की तलाशी ली◾West Bengal: BJP बोली- हिंदू खतरे में हैं, महुआ मोइत्रा का पलटवार- 2024 तक यही चलेगा ◾अमृता फडणवीस रिश्वत मामला: सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका◾Udaipur News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में सड़क पर उतरे वकील, कर रहे ये मांग ◾कंझावला कांड : दिल्ली पुलिस सात आरोपियों के खिलाफ 800 पृष्ठों का आरोपपत्र किया दाखिल ◾

नड्डा बोले- 'भाजपा समावेश विकास को तवज्जो दे रही, लेकिन कांग्रेस राहुल को नए तरीके से पेश करने में व्यस्त'

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी देश को इस तरह से विकसित करने पर काम कर रही है जिसमें सभी शामिल हों, जबकि कांग्रेस अब भी वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने में व्यस्त है और अपने नेता राहुल गांधी को बार-बार नए तरीके से पेश कर रही। कर्नाटक में मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ‘विजय संकल्प यात्रा’ के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि चुनावों में जीत हासिल करने में असमर्थ राहुल गांधी विदेशी धरती पर भारत में लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा, “ 2014 से पहले (मोदी सरकार से पूर्व) भारत भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। 2जी, 3जी, राष्ट्रमंडल जैसे घोटाले हुए, लेकिन आज देश (भारत) दुनिया के अग्रणी देशों में है।

खुद ही मुकाम हासिल किया है

उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया और इसे कांग्रेस के भ्रष्टाचार, कमीशन, अपराधीकरण और वंशवादी शासन से बाहर निकाला है। नड्डा ने कहा कि मोदी ने ऐसा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयास पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकास पर जोर देकर किया है। उन्होंने दावा किया कि मोदी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा समेत भाजपा के ज्यादातर नेता साधारण परिवारों से हैं और उन्होंने खुद ही मुकाम हासिल किया है। नड्डा ने कहा कि वहीं, “ कांग्रेस आज भी वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दे रही है। वे आज भी राहुल गांधी के पीछे हैं, भले ही वह कामयाब हों या न हों। उन्हें बार-बार नए तरीके से पेश करना जारी है। वे अब भी परिवार की राजनीति को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।” कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा, राज्य के मंत्री जे सी मधुस्वामी और आर अशोक सहित अन्य लोग जनसभा में उपस्थित थे। इससे पहले दिन में, नड्डा ने यात्रा के तहत तिप्तूर और चिक्कानायकनहल्ली में रोड शो किया।

जो चुनाव नहीं लड़ सकता

नड्डा ने रेखांकित किया कि कांग्रेस का उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, नगालैंड और मणिपुर में सफाया हो गया। उन्होंने कहा कि चुनावों में पराजय का सामने करने के बाद राहुल गांधी इंग्लैंड गए और कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा, “ लोग आपको हरा कर चुनावों में नकार देते हैं और आप कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है और वह भी भारत में नहीं, इंग्लैंड में... जो चुनाव नहीं लड़ सकता, वह कहता है कि लोकतंत्र खतरे में है।” राहुल गांधी पर अमेरिका और यूरोप को भारत के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रमुख ने कहा कि वह भारत की संप्रभुता के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं और यह देश के लोगों का अपमान है।

भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाए

उन्होंने कहा, “ राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए... कांग्रेस और उसके नेता मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं और उन्हें घर भेज देना चाहिए।” कर्नाटक में सिद्धरमैया की अगुवाई वाली कांग्रेस की पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा के शासन के तहत आज प्रगति और विकास की नई कहानियां लिखी जा रही हैं जबकि राज्य विदेश निवेश के लिए अहम स्थान के तौर पर उभरा है और नवोन्मेष तथा स्टार्ट-अप के क्षेत्र में अग्रणी स्थिति में है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से भाजपा का समर्थन करने की अपील भी की।