लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

नाना पटोले को सौंपी गई महाराष्ट्र कांग्रेस की कमान, विधानसभा अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नाना पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

नाना पटोले को महाराष्ट्र कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। इससे एक दिन पहले उन्होंने राज्य विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी। 
उन्होंने बालासाहेब थोराट का स्थान लिया है जो फिलहाल उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार में राजस्व मंत्री हैं। शिवाजी राव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। आरिफ नसीम खान महाराष्ट्र के सरकार के पूर्व मंत्री और प्रणति पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री हैं। इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है। 
सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने एक गैर-मराठा नेता को प्रदेश इकाई की कमान सौंपने का फैसला किया और कुणबी समुदाय (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले पटोले इस पद के लिए नेतृत्व की पहली पसंद बने। पटोले किसानों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं और किसानों के बीच उनका आधार पर भी माना जाता था। हालांकि, प्रदेश में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी के बीच पार्टी को प्रभावशाली नेतृत्व प्रदान कर पाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है। 
कौन हैं नाना पटोले 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने जाने वाले 56 वर्षीय पटोले को विदर्भ क्षेत्र के एक आक्रामक नेता के रूप में देखा जाता है। पटोले भंडारा जिले के सकोली से कांग्रेस के तीन बार विधायक रहे। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को भंडारा-गोंदिया सीट से हराया। 
साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित तौर पर मतभेद होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी की किसान इकाई ‘अखिल भारतीय किसान कांग्रेस’ का अध्यक्ष बनाया गया। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक बने। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनने के बाद उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।