मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नक्सली प्रभावित बालाघाट जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की गतिविधियां हों, सिमी का नेटवर्क हो या असामाजिक तत्वों की सक्रियता हो। मध्य प्रदेश में यह सब नहीं चलने दिया जाएगा। कोई भी अपराधी अब मध्य प्रदेश में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे।
गुरुवार को बालाघाट रवाना होने से पहले मिश्रा ने कहा, प्रदेश में नक्सली आंदोलन या सिमी का नेटवर्क किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जुटे हमारे पुलिस जवानों के उत्साहवर्धन के लिए आज बालाघाट जा रहा हूं। वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा करूंगा।
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए PM ने उठाए ऐतिहासिक कदम, लेकिन कांग्रेस के बहे घड़ियाली आंसू : शिवराज
उन्होंने कहा, हमें नक्सल गतिविधियों में बड़ी सफलता मिली है, नक्सल गतिविधियों पर विराम और हमारा अभियान समानांतर चल रहे हैं। एक दौर था, वो शायद दिग्विजय सिंह का था, जब पूरे प्रदेश में अशांति थी। कोई भी अपराधी अब मध्य प्रदेश में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे।
राज्य में कानून का राज है। नक्सलियों की गतिविधियां हों, सिमी का नेटवर्क हो या असामाजिक तत्वों की सक्रियता हो। मध्यप्रदेश में यह सब नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, वर्तमान समय में नक्सलियों के लिए समर्पण की नीति मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग है| मध्य प्रदेश सरकार की कोशिश है कि दोनों राज्यों की नीति में एकरूपता लाई जाए। इससे समर्पण करने वाले नक्सलियों का सामाजिक-आर्थिक पुनर्वास सही तरीके से हो सके।