लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करके दिग्विजय पर साधा निशाना, भाजपा की चिंता करने के बजाए अपनी पार्टी पर ध्यान दें

नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि दिग्विजय सिंह भाजपा की कुछ ज्यादा ही चिंता कर रहे हैं। मिश्रा ने ट्वीट के जरिए कहा कि वास्तव में सिंह को कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत है।

मध्य प्रदेश सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अकसर अपने बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते है। मिश्रा अकसर विपक्षी दलों पर हावी होने की पुरजोर कोशिश करते है, ऐसे में उन्होेंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उनपर जमकर निशाना साधा। नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि दिग्विजय सिंह भाजपा की कुछ ज्यादा ही चिंता कर रहे हैं।

मिश्रा ने ट्वीट के जरिए कहा कि वास्तव में सिंह को कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत है। कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तय नहीं कर पा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चला रही है। सिंह इसकी फिक्र करने की बजाए‘मप, में भाजपा के मुख्यमंत्री को लेकर परेशान हैं।’मिश्रा ने कहा कि वे जानते हैं कि सिंह किसके कहने पर सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं।
मिश्रा ने कहा कि उन्हें देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की दुर्दशा देखकर अफसोस होता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के नाम कांग्रेस का राजनीति करना अच्छी बात नहीं है। हम सभी पहली और दूसरी लहर की पीड़ भोग चुके हैं। अभी भी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। राजनीति के लिए विषयों की कमी नहीं है। कांग्रेस को कोरोना के नाम पर राजनीति कर जनता में भ्रम की स्थिति नहीं फैलाना चाहिए।
इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज ट्वीट के माध्यम से कहा कि अब मध्यप्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। उन्होंने लिखा है‘मोदी जी के उम्मीदवार प्रहलाद पटेल व संघ के उम्मीदवार वी डी शर्मा‘। सिंह ने लिखा है कि बाकी उम्मीदवारों के प्रति उनकी सहानुभूति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।