BREAKING NEWS

राहुल गांधी को अगर हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली तो करना पड़ सकता है उन्हें सरकारी बंगला खाली ◾आज का राशिफल (25 मार्च 2023)◾विदेश मंत्रालय प्रवासन विधेयक का ड्राफ्ट कर रहा तैयार◾CM योगी ने कहा- 'गरीबलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए, कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा'◾‘कांग्रेसी युवराज’ राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकलें◾स्मृति ईरानी ने कहा- 'धर्म के आधार पर लोगों के बीच विभाजन नहीं होना चाहिए'◾राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस ने साजिश रचने का लगाया आरोप◾अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी के लिए, कांग्रेस और राजद ने बिहार में एक मार्च निकाला◾CM योगी अपने संबोधन में कहा - गरीब, दलित का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए,यह कांग्रेस को नहीं बर्दाश्त ◾नितिन गडकरी ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम उपयोग से वाहन विनिर्माण में पहले पायदान पर होगा भारत'◾ कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित ◾राहुल को अयोग्य ठहराने से हम चुप नहीं बैठेंगे, भारतीय लोकतंत्र ओम शांति : कांग्रेस ◾लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾ लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾कांग्रेस समेत विपक्ष दलों ने निकाला संसद भवन से विजय चौक तक मार्च, हाथों में थाम रखे थे लोकतंत्र खतरे में है पोस्टर◾14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगें◾राहुल गांधी की सजा पर बिहार विधानसभा में कांग्रेस, RJD का विरोध, JDU अलग◾हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी पर निकाली रिपोर्ट, इस बार रडार पे आई सीईओ की कंपनी ◾ मोदी सरनेम मामले में सजा के बाद, 'अब राहुल गांधी की गई सांसदी सदस्यता' ◾सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा की मौजूदगी का राज्यसभा में दिखा असर◾

भगौड़ा घोषित करने के बाद सबके सामने आये है परमबीर सिंह, जान का खतरा कोई दलील नहीं - नवाब मलिक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बृहस्पतिवार को परमबीर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त, अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद आखिरकार सामने आ गए । वसूली के आरोपों में घिरे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिंह कई महीने तक गायब रहने के बाद बृहस्पतिवार को मुंबई पहुंचे। 

सिंह को भगोड़ा घोषित किया जाना जरूरी था - मलिक 

मलिक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ सिंह का आज मुंबई में सामने आना दिखाता है कि उन्हें भगोड़ा घोषित किया जाना जरूरी था...मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से तबादले के बाद से वह ड्यूटी पर नहीं आए। सिंह गिरफ्तारी से संरक्षण हासिल करने के लिए उच्चतम न्यायालय गए। शीर्ष अदालत में उनकी इस दलील पर कोई विश्वास नहीं करेगा कि उनकी जान को खतरा है।’’ 

सिंह ने देशमुख के खिलाफ गलत आरोप लगाए - रांकपा 

उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह ने राकांपा के नेता एवं राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ गलत आरोप लगाए, जो ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ थे। मलिक ने कहा कि देशमुख अदालत में अपनी लड़ाई लड़ेंगे और खुद को निर्दोष साबित करेंगे। महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों का सामना कर रहे सिंह ने समाचार चैनलों को बुधवार को बताया था कि वह चंडीगढ़ में हैं। 

देशमुख ने परमबीर सिंह के आरोपों को किया खारिज

मजिस्ट्रेट अदालत ने वसूली के एक मामले में पिछले सप्ताह सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया था। सिंह अभी होम गार्ड्स के महानिदेशक हैं, लेकिन मई के बाद से छुट्टियों पर हैं और कार्यालय नहीं गए हैं। पुलिस ने अक्टूबर में बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि सिंह का कोई अता-पता नहीं है। सिंह ने तबादले के बाद महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसे देशमुख ने खारिज किया था। 

 परमबीर सिंह पर कैसे पहुंची आंच 

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर एक गाड़ी से विस्फोटक मिलने और उद्योगपति मनसुख हिरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दर्ज मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद, सिंह को मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटाया गया था।