मुम्बई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा। राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को होना है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने यहां विधान भवन परिसर में नामांकन दाखिल किया। राज्य के राकांपा नेताओं के साथ वह यहां पहुंचे थे।
राकांपा नेता और पूर्व मंत्री फौजिया खान भी पवार के साथ नजर आईं। वह खुद भी गुरुवार को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 मार्च है।
पवार के अलावा केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले, कांग्रेस के हुसैन दलवई, शिवसेना के राजकुमार धूत, भाजपा के अमर सबले, भाजपा समर्थित निर्दलीय नेता संजय काकड़े और राकांपा के मजीद मेमन का भी राज्यसभा का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है।
सत्तारूढ़ शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा आसानी से चुनाव जीत सकती हैं क्योंकि एक उम्मीदवार को जीत के लिए सिर्फ 37 वोट चाहिए। सत्तारूढ़ पार्टियों के नेता रणनीति तय करने के लिए बुधवार शाम बैठक करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



