BREAKING NEWS

नफ्तारी भाषण पर SC के फैसले के बाद बोलें सिब्बल, 'कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ नफरत पर आधारित है'◾कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार करेगी समीक्षा बैठक◾गुरुग्राम : Finance Company के कर्मचारी ने कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने Colleague को मारी गोली ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दीं शुभकामनाएं ◾PM मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की◾तीन अद्भुत बड़े संयोग: राम नवमी पर इन 3 लोगों की चमकने वाली है किस्मत◾CBI ने BSF के तीन चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR ◾आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾सावरकर विवाद पर मतभेदों को खत्म के लिए राहुल और संजय राउत बीच हुई बैठक◾

NCP प्रमुख महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लेंगे भाग

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी, तो वह इसमें भाग लेंगे, क्योंकि इसके माध्यम से समाज में सौहार्द लाने का प्रयास किया जा रहा है।पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट ने उनसे मुलाकात की थी और भारत जोड़ो यात्रा जब सात नवंबर को राज्य में आएगी तो उसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह 150 दिन में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करके जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।यात्रा की अगुवाई पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। अभी तक यह यात्रा चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में पहुंच चुकी है।पवार ने कहा, ‘‘यह यात्रा कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है। लेकिन इस पहल के माध्यम से समाज में सौहार्द लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए विभिन्न दलों के कुछ नेता राज्य में यात्रा के आने पर जहां भी संभव होगा, उसमें शामिल होंगे।’’

कुछ क्षेत्रों में नहीं लानी चाहिए राजनीति

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में NCP नेता ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चुनावों को लेकर हो रही राजनीति पर चुटकी ली।उन्होंने कहा, ‘‘कुछ क्षेत्रों में राजनीति नहीं लानी चाहिए। जो ऐसा करते हैं, वे नादान हैं। जब मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष था, गुजरात के प्रतिनिधि नरेंद्र मोदी थे, दिल्ली का प्रतिनिधित्व अरुण जेटली करते थे और अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि थे। हमारा काम खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करना है। हम अन्य चीजों को लेकर परेशान नहीं होते।’’महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रविवार के औरंगाबाद दौरे के संबंध में पवार ने कहा, ‘‘अच्छी बात है कि वह किसानों से मिलने जा रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार हुआ है। उन्हें किसानों की मांग राज्य और केंद्र सरकारों के सामने रखनी चाहिए। अगर किसानों को फायदा होता है, तो अच्छी बात है।’’