NCP नेता नवाब मलिक ने कहा-एक और गायब विधायक ने आने के दिए संकेत

Summary :

शनिवार को ही नवाब मलिक ने कहा, सरकार को 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। हम उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में ही हरा देंगे।

महाराष्ट्र में हुए आश्चर्यजनक उलटफेर के बाद राज्य में बीजेपी और एनसीपी की सरकार बनी है। शनिवार को बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सबको चौंका दिया। वहीं सभी विपक्षी दल बीजेपी पर आड़े हाथ लेते हुए बयानबाज़ी कर रहे है। 


एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एक और ट्वीट करते हुए और एक गायब विधायक ने आने के संकेत दिए है। साथ ही उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत के “एक्सीडेंटल शपथ ग्रहण” वाले ट्वीट पर भी रीट्वीट करे हुए लिखा, ये इश्क नहीं आसां इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है। 


शनिवार को ही नवाब मलिक ने कहा, ‘‘सरकार को 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। हम उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में ही हरा देंगे। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा सरकार बनाएगी।’’ पार्टी विधायकों का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि 54 में से पांच विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं हैं जबकि छह अन्य मुंबई आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शेष 43 मुंबई पहुंच चुके हैं। हमारे सभी विधायक मुंबई में एक होटल में रहेंगे।’’ 

Desk Team