लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

राष्ट्रीय शोक के चलते द्रौपदी मुर्मू का सिक्किम दौरा एक दिन के लिए स्थगित

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का शनिवार को होने वाला सिक्किम दौरा एक दिन के राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का शनिवार को होने वाला सिक्किम दौरा एक दिन के राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।मुर्मू का राज्य में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से मिलने का कार्यक्रम था।मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए सांसदों एवं विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही हैं।
शिंजो आबे के सम्मान में भारत में रखे 
एसकेएम के वरिष्ठ नेता जैकब खालिंग ने संवाददाताओं से कहा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में भारत में रखे गये एक दिन के राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर मुर्मू की सिक्किम यात्रा स्थगित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि आबे की शुक्रवार को जापान के नारा शहर में गोली मार कर हत्या कर दी गई।
 विधायकों के साथ एक सप्ताह पहले राष्ट्रीय राजधानी में मुर्मू से मुलाकात
खालिंग ने कहा, ‘‘ सत्तारूढ़ एसकेएम और सिक्किम के भाजपा नेताओं द्वारा मुर्मू के दौरे के लिए सभी व्यवस्था कर ली गई थी। लेकिन हमें पता चला कि उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है।’’गौरतलब है कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एसकेएम और भाजपा के विधायकों के साथ एक सप्ताह पहले राष्ट्रीय राजधानी में मुर्मू से मुलाकात की थी और राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें अपना समर्थन देने का वादा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।