पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने आरजेडी के संविधान बचाओ न्याय यात्रा को ड्रामा बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में संगठन नाम की कोई चीज नहीं है बल्कि सबकुछ परिवार आधारित है और जब लालू प्रसाद यादव के परिवार में उनके बेटे- बेटियों के बीच सत्ता संघर्ष चरम पर है तो तेजस्वी यादव अपना नेतृत्व बचाने के लिए राजनीति का मुखौटा पहनकर न्याय यात्रा पर निकल रहे है, यह तेजस्वी की न्याय नहीं अन्याय यात्रा है। सबसे बड़ा सवाल है कि वे किसके न्याय की बात कर रहे है और किससे न्याय दिलाएंगे।
आरजेडी के15साल के शासनकाल में किए गए अन्याय के लिये क्या वे माफी मागेंगे। श्री नित्यानन्द राय ने कहा कि 2019के लोकसभा चुनाव में आरजेडी-कांग्रेस की भ्रष्ट,वंश,परिवारवादी राजनीति की पोल खुल जाएगी और भाजपा की राष्ट्रवादी और लोककल्याणकारी राजनीति की पुन: जीत होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40सीटें एनडीए गठबंधन जितेगी और नरेंद्र मोदी जी एकबार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।


Download Android App
Download iOS App



