केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य पर गौर करते हुए राज्य में ‘आज नहीं तो कल’ नेतृत्व में बदलाव की जरूरत है। पर्रिकर पिछले कई महीनों से अग्न्याशय की बीमारी का इलाज करा रहे हैं। वह दिल्ली के एम्स में भर्ती होने के बाद 14 अक्टूबर को राज्य में लौटे हैं।
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा करने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन से इतर कहा, ”हमें आज नहीं तो कल नेतृत्व में बदलाव करना होगा। इसकी जरूरत है। आप सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री स्वस्थ नहीं हैं लेकिन वह इन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।” राज्य में नेतृत्व में बदलाव की बात हो रही है लेकिन भाजपा लगातार इससे इंकार करती रही है।


Download Android App
Download iOS App



