राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज जारी आदेश में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर पंकज राग को प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग तथा आयुक्त सह संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव, भारत भवन तथा आयुक्त सह संचालक, संस्कृति, मध्यप्रदेश एवं आयुक्त सह संचालक, पुरातत्व एवं संग्राहल मध्यप्रदेश बनाया गया। इसके अलावा रेनू तिवारी सचिव मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग तथा आयुक्त सह संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव भारत भवन तथा आयुक्त सह संचालक संस्कृति मध्यप्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) को सचिव मध्यप्रदेश, राजस्व विभाग एवं नियंत्रक शासकीय मुद्रण लेखन सामग्री मध्यप्रदेश भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया।