बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना प्रकट की।
नीतीश कुमार ने यहां शोक संदेश में कहा कि कोफी अन्नान अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के प्रबल हिमायती थे। उनके निधन से दुनिया ने एक महान अफ्रीकी राजनयिक और मानवतावादी शख्सियत को खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को दु:ख की इस घड़ में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि कोफी अन्नान का संक्षिप्त बीमारी के बाद स्विट्जरलैंड के बर्न स्थित एक अस्पताल में आज निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वह घाना के नागरिक थे। उनके परिवार में पत्नी और संतान अमा, कोजो और नीना हैं। उन्होंने वर्ष 1997-2006 संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद पर दो कार्यकाल तक सेवाएं दी और जेनेवा में सेवानिवृत्त होने के बाद वह स्विट््जरलैंड के एक गांव में रहने चले गये।