बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका अल्पावास गृह में बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले को लेकर राज्य सरकार पर एक बार फिर हमला करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़े अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि मुख्यमंत्री व्यवस्था में खामी होने की बात करते हैं।
उन्होंने यह बताना चाहिए कि आखिर व्यवस्था देखने का काम किसका है और वह किस लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। उन्होंने कहा, ‘नीतीश जी, आप सब दोष दूसरों पर मढ़ते है। छोटे कर्मचारियों को फंसाते है। बड़े अधिकारियों को बचाते है क्योंकि उन्हें नहीं बचाया तो वो आपकी सारी पोल खोल देंगे।’
बिहार में स्वयंसेवी संस्थाएं नहीं, सरकार चलाएगी आश्रय गृह : नीतीश कुमार
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर की घटना से सबक लेते हुए सरकार ने बच्चों से जुड़े सभी सुधार या कल्याण गृहों का संचालन खुद करने का फैसला लिया है। अब राज्य में बच्चों से जुड़े सभी सुधार या कल्याण गृहों का संचालन किसी भी गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के जरिए नहीं होगा। राज्य सरकार ऐसे सुधार या कल्याण गृहों का संचालन खुद करेगी।


Download Android App
Download iOS App



