BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ममता बनर्जी ने संघीय ढांचे को ‘मजबूत’ बनाने का संकल्प जताया◾राहुल को सजा मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, राष्ट्रपति से भी मांगा समय ◾सांसद के भाषण के व्यापक प्रभाव से अपराध की गंभीरता बढ़ जाती है : अदालत ने राहुल मामले में कहा◾भारत और चीन अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बेहतर बनाने और उन्हें अधिक लोकतांत्रिक बनाने में मदद करने के लिए मिलकर काम करेंगे◾मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- Rahul Gandhi को संसद से बाहर रखने का प्रयास हो रहा◾ममता बनर्जी और नवीन पटनायक के बीच हुई लोकतांत्रिक अधिकारों पर चर्चा◾ब्रिटिश केंद्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने की कोशिश करने के लिए नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की◾ओडिशा विधानसभा में महानदी जल विवाद को लेकर हुआ हंगामा, कार्यवाही को किया गया स्थगित ◾ राहुल की सजा पर NCP ने BJP पर किया पलटवार, बड़बोले देर-सबेर कानून की गिरफ्त में आएंगे◾CM योगी ने कहा- छह सालों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा को नौकरी दी ◾राहुल गांधी की सजा के ऐलान पर प्रियंका गांधी ने कहा- 'मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे...'◾राहुल गांधी के समर्थन में उतरे थे केजरीवाल, 'बीजेपी ने किया तीखा हमला' ◾CM हेमंत सोरेन ने राहुल की सजा पर कहा- धनतंत्र के आगे जनतंत्र की कोई बिसात नहीं◾भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने High Court का दरावाजा खटखटाया◾महाराष्ट्र की विधानसभा में राहुल गांधी के पोस्टर को कथित तौर पर चप्पलों से मारने पर छिड़ा विवाद◾दिल्ली समेत 4 राज्यों में बदले बीजेपी ने अपने प्रदेशाध्यक्ष, 'ये है अब नए चेहरे' ◾Imran Khan ने किया दावा, कहा- हत्या की हो रही है साजिश◾श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 12 मछुआरे किए गिरफ्तार, पुदुकोट्टई में जोरदार प्रदर्शन◾CM पुष्कर सिंह धामी बोले- सरकार के कामकाज में तेजी लाने के लिए जवाबदेही तय होगी◾Rahul Gandhi की सजा के खिलाफ कांग्रेस हाईकोर्ट में करेंगी अपील◾

जींस-मोबाइल वाली नहीं, अधेड़ उम्र वाली महिलाएं मोदी से प्रभावित....दिग्विजय सिंह का बेतुका बयान

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का विवादित बयान एक बार फिर वायरल हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 40 से 50 साल की आयु वाली महिलाएं ही मोदी को पसंद करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहाकि मोबाइल का इस्तेमाल करने वाली लड़कियां मोदी से प्रभावित नही हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने यह बात भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है। 

पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला यह है। विधानसभा चुनाओं को देखते हुए कांग्रेस हर राज्य में संगठन को सक्रिय करने में लगी है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करने का भी काम किया जा रहा है। भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं से महिला मतदाताओं के बीच पैठ बनाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि,  "प्रियंका गांधी ने एक बड़ी इंटरेस्टिंग बात बताई थी जो हमारे दिमाग में कभी नहीं आई थी। उन्होंने (प्रियंका गांधी) कहा था कि 40 से 50 साल की जो महिलाएं हैं वो मोदी से थोड़ा ज्यादा प्रभावित हैं, लेकिन लड़कियां जो जींस पहनती हैं और मोबाइल रखती हैं वो प्रभावित नहीं हैं। इस पर बातचीत करने की आवश्यकता है. मोबाइल पर एक्टिव लड़कियां सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं, इसलिए उन लोगों से आप संपर्क बढ़ाइए।

भाजपा ने जताया ऐतराज

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा ने ऐतराज जताया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय मानसिक संतुलन खो चुके हैं। महिलाओं को लेकर उनकी यह निम्न स्तर की सोच है। दिग्विजय सिंह अब पागलपन के दौर से गुजर रहे हैं। सोनिया गांधी से मैं पूछता हूं कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में रखा ही क्यों है? यह वही दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने कांग्रेस की ही सांसद रह चुकी मीनाक्षी नटराजन के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था। महिलाएं वंदनीय और पूजनीय होती हैं, उनके नाम से राजनीति करना शोभा नहीं देता।

दिग्विजय सिंह ने गाय पर बयान दिया 

शनिवार को सावरकर की किताब का ज़िक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने गाय पर बयान दिया था जिस पर काफी विवाद हो रहा है। उन्होंने कहा था कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि गाय ऐसी पशु है जो खुद के मल (गोबर) पर लोटती है, वो कैसे हमारी माता हो सकती है। दिग्विजय ने कहा कि सावरकर ने किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि ये वही सावरकर हैं जो आजकल भाजपा और संघ के खास विचारक हैं। आगे दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस के साथ है। उस विचारधारा के साथ है, जो पूरे देश को बांटने में लगी हुई है।