बिहारियों को अपमानित करने वालों के खिलाफ अब युद्ध होगा : पप्पू यादव

Summary :

उनपर एफआईआर दर्ज क्योंक नहीं हुआ? यह भाजपा सरकार की मंशा को स्पष्ट करता है कि इस मामले में अपना राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।

पटना :जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्री य संरक्षक और सांसद पप्पू यादव ने गुजरात में एलान कर दिया है कि अब बिहारियों को अपमानिक करने वालों के खिलाफ युद्ध होगा, याचना नहीं। गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमले और उन्हें जबरन पलायन करने पर मजबूर करने के मामले को लेकर पप्पू यादव गुजरात पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार और यूपी के लोगों पर हुई हमलों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।

मगर अब हम यह अत्यााचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार-यूपी में आकर कहते हैं गंगा मैइया ने बुलाया है और उसी गंगा किनारे के वासियों के साथ जब उनके रण में मार-पीट कर अपमानित किया जाता है, तब भी वे चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खास कर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस मामले पर चुप क्यों रहे? सन 47 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब लाखों की संख्यार में लोगों को एक राज्य भाग दिया गया।

गुजरात की रूपाणी सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जो सरकार संविधान के अनुसार काम नहीं कर सकती ऐसे सरकार और उसके सीएम को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। सांसद ने इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर की भूमिका पर कहा कहा कि अल्पेश ठाकोर को बिहार का सह प्रभारी होने के कारण निशाना बनाया गया है। अगर उनकी या ठाकोर सेना की भूमिका थी तो ठाकोर के खिलाफ अब तक राज्य सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की है? उनपर एफआईआर दर्ज क्योंक नहीं हुआ? यह भाजपा सरकार की मंशा को स्पष्ट करता है कि इस मामले में अपना राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।

Desk Team