लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को मारी गई गोली, ‘हालत बेहद गंभीर’

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को अज्ञात हमलावरों ने रविवार को ब्रजराजनगर में गोली मार दी

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को अज्ञात हमलावरों ने रविवार को ब्रजराजनगर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के सीने में गोली लग गई। आनन-फानन में नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई।
 कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे नव किशोर 
अबतक मिली जानकारी के अनुसार, नव किशोर दास ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। सूत्रों ने कहा कि अज्ञात बदमाशों ने अपने वाहन से बाहर निकलने के बाद नव दास पर गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
1674979573 untitled 3 copy
चार से पांच राउंड फायरिंग 
जनसभा में भाग लेने जाने के दौरान दास पर कम से कम चार से पांच राउंड फायरिंग की गई। उनके सीने में गोली लगी है। दास को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने से मौके पर तनाव व्याप्त हो गया । 
हाल ही में खबरों में थे नव किशोर दास 
बता दें  कि बीजू जनता दल  के वरिष्ठ नेता नव किशोर दास हाल ही में खबरों में थे, जब उन्होंने कथित तौर पर महाराष्ट्र के एक मंदिर में 1 करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। दास ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किया था, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।
2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे चुनाव
नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।