पूर्व प्रधानमंत्री रजीव गांधी की 76वीं जयंती पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके साथ काम करने की सुखद यादें जुड़ी हुयी हैं। ममता ने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और उनके राजीव गांधी के साथ आत्मीय संबंध थे।
ममता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनके साथ काम करने की मेरी कई सुखद यादें हैं। राजीव गांधी 1984 से लेकर1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे और 1944 में आज के ही दिन उनका जन्म हुआ था। कांग्रेस उनकी जयंती 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है।
वहीं,राजीव गांधी की पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने अपने पिता की समाधी पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘राजीव गांधी समय से आगे और दूरद्रष्टा थे। साथ ही वह दयालु और स्नेह करने वाले इंसान थे। यह मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है कि वह मेरे पिता हैं। हमें उनकी कमी आज के दिन और रोजाना महसूस होती है।’’