मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के उज्जैन की घटना के संदर्भ में किए गए ट्वीट के मामले में उन पर हमला बोलते हुए कहा कि वे सिर्फ तुष्टिकरण के लिए ऐसे लोगों के पक्ष में खड़े होते हैं। मिश्रा ने ट्वीट के जरिए कहा कि सिंह का कार्य तो सिर्फ ऐसे लोगों के पक्ष में तुष्टिकरण के लिए खड़ होना है।
मिश्रा ने सिंह को सलाह देते हुए कहा कि वे ऐसे लोगों का (पाकिस्तान जिंदाबाद करने वालों) का नेतृत्व करते हुए उन्हें पाकिस्तान ले जाएं। इस कार्य में यदि सिंह को मदद की आवश्यकता होगी, तो वे करने तैयार हैं। गृह मंत्री ने कहा कि क्या कभी किसी ने देश में ही नहीं, विश्व में ‘काजी साहब जिंदाबाद’ के नारे सुने हैं। लेकिन सिंह ने सुन लिया, क्योंकि वे विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। उनकी श्रवण क्षमता अछ्वुत है। गृह मंत्री ने प्रतिप्रश्न करते हुए कहा कि ‘‘हिंदुस्तान और पाकिस्तान‘’ में तो कुछ‘ मिक्स हो सकता था, लेकिन काजी साहब में यह कैसे मिक्स हो सकता है। ये कार्य दिग्विजय सिंह ही कर सकते हैं।
#MadhyaPradesh में #Talibani सोच व राष्ट्र विरोधी मानसिकता वालों को बख्शा नहीं जाएगा। #Ujjain मामले की नए सिरे से जांच नहीं होगी।@digvijaya_28 जी अपनी तुष्टिकरण की सियासत के लिए देश विरोधी लोगों के पक्ष में खड़े होते आए हैं। उनको ऐसे लोगों का नेतृत्व कर पाकिस्तान ले जाना चाहिए। pic.twitter.com/D0JcvuzSvp
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 23, 2021
मिश्रा ने कहा कि वे सिंह से निवेदन करते हैं कि पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों को वे नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान ले जाएं। इस कार्य में वे भी मदद करेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि उज्जैन मामले की जांच हो चुकी है और राष्ट्रविरोधी कार्यों में लिप्त तथा तालिबानी सोच के लोगों को ऐसे ही कुचला जाएगा। इन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है फेक न्यूज के आधार पर काजी साहब जिंदाबाद को पाकिस्तान जिंदाबाद बताकर कई लोगों पर मुकदमे दायर हो गए। मप्र पुलिस को कार्रवाई करने के पूर्व वास्तविकता का पता लगा लेना चाहिए था। यदि गिरफ्तारी हुई है तो प्रकरण वापस लेना चाहिए। सिंह के इस ट्वीट पर भाजपा के अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।
उज्जैन में मोहर्रम के दिन एकत्रित हुई भीड़ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस घटना के तत्काल बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ऐसी सोच वालों को सख्ती से कुचला जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि कुछ अपवादों को छोड़कर देश में सभी लोग राष्ट्रभक्त हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने की घटना के संबंध में कहा कि इंदौर में दो समुदायों के बीच हुए विवाद मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है। इस मामले की गृह विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि एक विशेष समुदाय का व्यक्ति हिंदू नाम रखकर चूड़यिं बेच रहा था, जिसके कारण सारा विवाद हुआ। उसके पास से दो आधारकार्ड भी मिले है। श्रावण माह में हमारे यहां बहुओं बेटियों को चूड़यिं पहनाने की परंपरा है और इसी के चलते विवाद हुआ था।