भीड़ उमड़ने के कारण मुंबई में सभी गैर जरूरी दुकानों को बंद का आदेश

देश के अलग-अलग हिस्सों में 3.0 लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें सोमवार को सोशल डिस्टैंसिंग जैसी शर्तों

देश के अलग-अलग हिस्सों में 3.0 लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें सोमवार को सोशल डिस्टैंसिंग जैसी शर्तों के पालन के साथ खुल गई पर लोगों की भीड़ उमड़ने से मुंबई में सभी गैर जरूरी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कमिश्नर ने कहा कि मुंबई में सिर्फ किराना और मेडिकल की दुकानों को खोलने की इजाजत होगी। वही मुंबई से सटे दो बड़े नगर निगम ने मंगलवार को आठ मई से अपनी सीमाएं पूरी तरह सील किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही लोगों की महानगर से आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।
कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर के निगम आयुक्तों की ओर से जारी पत्रों के मुताबिक, जिन निवासियों के दफ्तर बृह्नमुंबई नगर निगम क्षेत्र में हैं, उन्हें कार्यालय जाने के लिए या तो मुंबई में कहीं स्थानांतरित होना होगा अथवा घर में ही रहना होगा। कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के कई ऐसे मामले हैं, जिनके संक्रमण का कारण मुंबई से संबंधित पाया गया है।
दोनों निगम के अधिकारियों ने कहा कि इन नगर निगम क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और इनकी रोकथाम के लिए निगम ने अपनी सीमाएं सील करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला आठ मई से लागू होगा। अधिकारियों ने साफ किया कि इन निगम क्षेत्रों में रहने वाले लोग जोकि मुंबई में काम करते हैं, उन्हें घरों में ही रहना होगा क्योंकि सीमा सील होने पर किसी को कोई छूट नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के पास कुछ समय है और वे अपने नियोक्ता से चर्चा कर सकते हैं। कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर मुंबई शहर के पास ऐसे इलाके हैं, जहां से लाखों लोग रोजाना महानगर में काम करने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।