गुजरात के कच्छ में नौसेना ने सभी बंदरगाहों पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभिन्न बंदरगाहों से जलीय परिवहन में जुटी जहाजरानी कंपनियों को भी चौकसी बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने को भी कहा गया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी कमांडो के गुजरात में सांप्रदायिक अशांति या आतंकवादी हमले के लिए समुद्री मार्ग से कच्छ क्षेत्र के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर चुके है।
बीएसएफ और इंडियन कोस्ट गार्ड अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ इनपुट्स के बाद हाई अलर्ट जारी किया जारी है। पाक प्रशिक्षित एसएसजी कमांडो या आतंकवादी छोटी नौकाओं का उपयोग करके कच्छ की खाड़ी और सर क्रीक क्षेत्र में घुसने की कोशिश करेंगे। पूरे क्षेत्र में सतर्कता और गश्त बढ़ाई जा रही है। कांडला बंदरगाह पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
फिट इंडिया की शुरुआत कर PM मोदी बोले- फिटनेस शब्द नहीं जीवन की शर्त है, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं
गौरतलब है की सोमवार को ही नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की एक समुद्री शाखा लोगों को हमले करने के लिए प्रशिक्षित कर रही है किंतु भारतीय नौसेना इस तरह के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा था तटीय सुरक्षा से जुड़े सभी पक्ष सुनिश्चित कर रहे हैं कि समुद्र से कोई घुसपैठ न हो।


Download Android App
Download iOS App



