लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

महराष्ट्र में चल रहे सियासी बवाल को लेकर बोले पाटिल, माजूदा स्थिति से BJP का कोई लेना-देना नहीं

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट में उनकी पार्टी की कोई भी भूमिका नहीं है।

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी बवाल के बीच शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे के अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत में भाजपा के शामिल होने के आरोपों के बीच भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट में उनकी पार्टी की कोई भी भूमिका नहीं है। हालांकि, उन्होंने बिना कोई ब्योरा दिए स्वीकार किया कि, विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवर को किसी काम के लिए दिल्ली गए थे। पाटिल की यह टिप्पणी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के मौजूदा संकट के पीछे भाजपा की भूमिका है।
भाजपा का शिवसेना एमवीए से कोई लेना-देना नहीं है : पाटिल
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी में अपने साथ मौजूद विधायकों को संबोधन के दौरान भाजपा की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि, एक राष्ट्रीय पार्टी ने उनके विद्रोह का समर्थन किया है और बागियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पाटिल ने अपने गृहनगर कोल्हापुर में पत्रकारों से कहा, भाजपा का शिवसेना या महा विकास आघाड़ी (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन एमवीए) में मौजूदा आंतरिक कलह से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, गुरुवार को मुंबई में मैंने देवेंद्र फडणवीस के साथ दोपहर का भोजन किया और फिर वह (फडणवीस) किसी काम से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

1656056266 mla

बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में ठहरे हुए हैं शिंदे
पाटिल ने कहा, बातचीत के दौरान फडणवीस ने मुझसे कहा कि कुछ चीजें हो रही हैं। लेकिन अगर कुछ भी महत्वपूर्ण (कोई भी विकास) होता, तो वह निश्चित रूप से मुझे विश्वास में लेते। उन्होंने कहा कि, भाजपा फिलहाल 2024 के चुनावों की तैयारियों में लगी हुई है। शिंदे फिलहाल शिवसेना के 37 बागी विधायकों और नौ निर्दलीय विधायकों के साथ गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। शिंदे के विद्रोह के पीछे भाजपा की भूमिका के बारे में शरद पवार के बयान पर पाटिल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पवार और शिवसेना के संजय राउत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का अत्यधिक उपयोग करते हैं।
मैं तो रोज समाचार भी नहीं देख पाता हूं
भाजपा नेता ने कहा, मैं तो रोज समाचार भी नहीं देख पाता हूं, इसलिए मुझे पता नहीं है कि वास्तव में शिवसेना में क्या हो रहा है। यह पूछे जाने पर कि, मुंबई के भाजपा पदाधिकारी मोहित कम्बोज शिवसेना के बागी नेताओं के साथ गुवाहाटी में हैं, पाटिल ने कहा, हर राजनीतिक दल में उनके मित्र हैं। वह किसी की मदद करने गए होंगे। कम्बोज कहां हैं, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।