गोवा सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि संशोधित नागरिकता कानून से पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले लोग प्रभावित नहीं होंगे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि कुछ शरारती तत्व लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं कि पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले संशोधित नागरिकता कानून की वजह से परेशानी में फंसेंगे।
उन्नाव रेप मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद, 25 लाख का जुर्माना
उन्होंने कहा, ‘‘ गोवा के वैसे लोग जो पुर्तगाल में हैं या पुर्तगाल का पासपोर्ट रखते हैं, वह सीएए से प्रभावित नहीं होंगे।’’ उन्होंने कहा कि गोवा के वैसे लोग जो पुर्तगाल की नागरिकता रखते हैं और भारत वापस लौटना चाहते हैं वह उचित प्रक्रिया का इस्तेमाल करके भारत लौट सकते हैं।
कांग्रेस ने सीएए को लेकर चिंताएं जताई थी कि सीएए से पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले तटीय राज्य के लोग प्रभावित हो सकते हैं।