सीएए और एनआरसी के खिलाफ दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में ‘मुबंई बाग’ में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक आधी रात को हंगामा मचा और पुलिस ने धरनास्थल पर लगाए गए शेड को की हटाने की कोशिश। पुलिस की कार्यवाही पर प्रदर्शनकारी महिलाओं भड़क गयी और बात धक्का मुक्की तक पहुंच गयी।
प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर उनके द्वारा लगाए गए एक अस्थायी तिरपाल पर आपत्ति जताई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपों को खारिज कर दिया है।
बता दें, सैंकड़ों महिलाएं सीएए और एनआरसी के खिलाफ 26 जनवरी से नागपाड़ा में मोरलैंड रोड पर प्रदर्शन कर रही हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह घटना शुक्रवार तड़के हुई जब कुछ प्रदर्शनकारी खुद को सूरज से बचाने के लिए तिरपाल लगा रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए तिरपाल हटाने की कोशिश की। जिसके बाद कहासुनी हो गई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से मारपीट की।