धनबाद के आशीर्वाद में टावर में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। धनबाद के आशीर्वाद में हुई घटना को लेकर पीएम मोदी ने मरने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धनबाद में आग लगने से लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। उन्होंने इस हादसे में घायल लोगों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।उन्होंने कहा धनबाद में आग लगने से हुई जनहानि से गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है।
हादसे में 14 लोगों की मौत
पीएमओ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड PMNRF से 200000 रुपये की अनुग्रह राशि, जबकि इस हादसे में घायलों को 50000 सहायता राशि दी जाएगी।
बता दें धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में झुलसने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जताया शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत आहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूँ। धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूँ।