नरेंद्र मोदी हैं भगवान विष्णु का 11वां अवतार : भाजपा प्रवक्ता

Summary :

महाराष्ट्र के भाजपा प्रवक्ता ने PM मोदी को भगवान विष्णु का ‘11वां अवतार’ बताया है जिसका विपक्ष ने मजाक उड़ाया और कांग्रेस ने देवताओं का ‘अपमान’ करार दिया।

महाराष्ट्र के एक भाजपा प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का ‘ग्यारहवां अवतार’ बताया है जिसका विपक्ष ने मजाक उड़ाया और कांग्रेस ने देवताओं का ‘अपमान’ करार दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ ने ट्वीट किया, ”सम्मानीय प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी भगवान विष्णु का ग्यारहवां अवतार हैं।”

एक मराठी चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ”देश का सौभाग्य है कि हमें मोदी में भगवान जैसा नेता मिला है।” वाघ पर हमला करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि यह देवताओं का ‘अपमान’ है। उन्होंने कहा, ”यह (वाघ द्वारा) खोयी गयी राजनीतिक जमीन हासिल करने की कोशिश भी है। मुझे नहीं लगता कि इस टिप्पणी को ज्यादा महत्व देने की जरुरत है।”

लोंधे ने कहा कि यह टिप्पणी सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के अंदर ‘संस्कृति के निम्नस्तर’ की झलक है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा, ”वाघ वीजेटीआई से अभियांत्रिकी स्नातक हैं। अब इस बात की जांच करने की जरुरत है कि उनका (डिग्री) सर्टिफिकेट असली है या नहीं। ऐसी उनसे आशा नहीं थी।” वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलोजी इंस्टीट्यूट (वीजेटीआई) एिशया में सबसे पुराने अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में एक है।

प्रधानमंत्री मोदी को ‌जान से मारने की धमकी, दिल्ली कमिश्नर को भेजी ई-मेल

Desk Team