प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणा पत्र की सोमवार को प्रशंसा की और इसे राज्य की प्रगति के लिए पार्टी के दृष्टिकोण को दर्शाने वाला व्यापक दस्तावेज बताया।
मोदी ने घोषणा पत्र के बारे में ट्वीट किया, ‘‘यह एक विस्तृत दस्तावेज है, जो तमिलनाडु की प्रगति, गरीबों के सशक्तीकरण और तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति को बढ़ावा देने के भाजपा के दृष्टिकोण को दर्शाता है।’’
मोदी ने घोषणा पत्र के बारे में ट्वीट किया, ‘‘यह एक विस्तृत दस्तावेज है, जो तमिलनाडु की प्रगति, गरीबों के सशक्तीकरण और तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति को बढ़ावा देने के भाजपा के दृष्टिकोण को दर्शाता है।’’
An extensive document, which highlights BJP’s vision for Tamil Nadu’s progress, empowering the poor and celebrating the vibrant Tamil culture. #Thamaraiyin_TholaiNoakku https://t.co/L2TRWwODft
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2021
भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में सोमवार को वादा किया कि यदि उसका गठबंधन राज्य की सत्ता में आता है, तो विधान परिषद को बहाल कर दिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
गौरतलब है कि दशकों पहले राज्य विधानमंडल के उच्च सदन (विधान परिषद) को खत्म कर दिया गया था।
उस समय अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम जी रामचंद्रन मुख्यमंत्री थे।
राज्य में छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने यहां अपना घोषणापत्र जारी किया।
भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि 12 लाख एकड़ ‘पंचमी’ भूमि अनुसूचित जाति को सौंपी जाएगी।
राज्य में छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने यहां अपना घोषणापत्र जारी किया।
भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि 12 लाख एकड़ ‘पंचमी’ भूमि अनुसूचित जाति को सौंपी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



