बुलबुल तूफान को लेकर PM मोदी ने ममता से की बात, मदद मुहैया कराने का दिया आश्वासन

Summary :

बांग्लादेश में रविवार की सुबह चक्रवाती तूफान बुलबुल ने पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर अपनी दस्तक दे दी है। तट से तटराने के बाद ‘बुलबुल’ पश्चिम उत्तर दिशा में पड़ोसी देश में सुंदरबन की डेल्टा से गुजरेगा।

बांग्लादेश में रविवार की सुबह चक्रवाती तूफान बुलबुल ने पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर अपनी दस्तक दे दी है। तट से तटराने के बाद ‘बुलबुल’ पश्चिम उत्तर दिशा में पड़ोसी देश में सुंदरबन की डेल्टा से गुजरेगा। बांग्लादेश के कनिष्ठ आपदा प्रबंधन मंत्री एनामुर रहमान ने बताया कि 18 लाख से अधिक लोगों को शनिवार शाम तक सुरक्षित निकाला गया।
केंद्र सरकार चक्रवाती तूफान बुलबुल पर नजर बनाए हुए है। इस बीच प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत के पूर्वी हिस्सों में चक्रवात की स्थिति और भारी बारिश के मद्देनजर उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा की।’पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर ममता बनर्जी से भी बातचीत की।

मोदी ने आपदा की इस घड़ी में राज्य को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। कोलकाता स्थित मौसम विभाग ने बताया कि जमीन से टकराने के बाद इसकी गति कम होने की उम्मीद है। तूफान अधिकतम 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराएगा जबकि केंद्र में इसकी गति 135 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। अधिकारियों ने बताया कि तूफान में 3 व्यक्ति की मौत हो गई। कोलकाता नगर निगम ने जलभराव से निजात पाने के लिए विशेष टीम तैनात की है जो उच्च क्षमता वाले पंपों से पानी की निकासी कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे खुद स्थिति की निगरानी कर रही हैं और बुलबुल तूफान से लड़ने के लिए प्रशासन हरसंभव इंतजाम कर रहा है। शक्तिशाली तूफान ‘बुलबुल’ के कारण कोलकाता एयरपोर्ट के संचालन पर रोक लगाई गई है। यह रोक शनिवार शाम छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक जारी रही । मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने बताया कि राज्य सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और इससे निपटने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

Desk Team