PM मोदी आज झारखंड में दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी चुनाव प्रचार के तहत झारखंड के डाल्टेनगंज और गुमला में दो अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी चुनाव प्रचार के तहत झारखंड के डाल्टेनगंज और गुमला में दो अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां पलामू में सुबह 11 बजकर 30 मिनट से चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, वहीं दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से गुमला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने ने ट्वीट  कर कहा,‘‘झारखंड में आज चुनाव प्रचार करूंगा। इस महान राज्य के लोगों के बीच मौजूद रहने की उम्मीद है। आज की रैलियां डालटनगंज और गुमला में होंगी।’’ गौरतलब है कि झारखंड में 30 नवम्बर से विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए मोदी की चुनावी रैलियां आयोजित की हैं।

पीएम मोदी रांची एयरपोर्ट पर कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को ही मेदिनीनगर पहुंच गए हैं। बता दे कि भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी झारखंड में चुनावी रैली कर चुके हैं. ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का बेसब्री से इंतजार रहा है

Desk Team