प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाया कि ‘धर्म-सत्ता’, ‘राज-सत्ता’ से ऊपर है : गुजरात भाजपा अध्यक्ष

Summary :

भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशकों तक सार्वजनिक जीवन में अपने व्यवहार के जरिए साबित किया कि ‘धर्म-सत्ता’ ‘राज-सत्ता’ से ऊपर है।

मोदी ने अपने आचरण से यह स्थापित किया कि धर्म-सत्ता, राज-सत्ता से ऊपर है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के दुश्मनों को भी कोई गलत कार्य करने से बचने या उनके क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक का सामना करने की चेतावनी दी।
पाटिल ने कहा, ‘‘मोदी ने अपने आचरण से यह स्थापित किया कि धर्म-सत्ता, राज-सत्ता से ऊपर है। यह दिखाई दिया जब उन्होंने 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली…उन्होंने संतों का आशीर्वाद लेकर राज्य की बागडोर संभाली।
2014 में फिर से संतों का आशीर्वाद लिया और PM बनने के बाद संसद की सीढ़ियों पर झुकाया अपना सिर
उन्होंने 2014 में फिर से संतों का आशीर्वाद लिया और प्रधानमंत्री बनने के बाद संसद की सीढ़ियों पर अपना सिर झुकाया।’’
भाजपा नेता यहां साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित ‘धर्माचार्य आशीर्वाद समारोह’ में बोल रहे थे। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

Shera Rajput