विकास दुबे की तलाश में MP पहुंची पुलिस, साले ज्ञानेंद्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

Summary :

शहडोल के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने बताया है कि उत्तर प्रदेष की एसटीएफ ने विकास के साले ज्ञानेंद्र से पूछताछ की बात कही। इस पर पुलिस ने ज्ञानेंद्र को रात को ही थाने बुला लिया था।

कानपुर एनकाउंटर के दौरान 8 पुलिसवालों की हत्या करने के आरोपी विकास दुबे की तलाश में पुलिस मध्य प्रदेश के शहडोल में जा पहुंची। एसटीएफ की एक टीम ने शहडोल से विकास दुबे के साले ज्ञानेंद्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई है।
शहडोल के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने बताया है कि उत्तर प्रदेष की एसटीएफ ने विकास के साले ज्ञानेंद्र से पूछताछ की बात कही। इस पर पुलिस ने ज्ञानेंद्र को रात को ही थाने बुला लिया था। बुधवार की सुबह एसटीएफ ज्ञानेंद्र को अपने साथ ले गई है। 

योगी सरकार का बड़ा फैसला : डीआईजी एसटीएफ अनंत देव का हुआ ट्रांसफर

पुलिस अधीक्षक शुक्ला के अनुसार ज्ञानेंद्र पिछले 15 साल से शहडोल में ही रह रहा है। एसटीएफ को उससे कुछ जानकारी हासिल होने की संभावना है उसकी के मददेनजर एसटीएफ टीम उसे अपने साथ ले गई है। पुलिस को विकास दुबे के मध्य प्रदेश के चंबल के बीहड़ या घने जंगल में छुपे होने का इंटेलिजेंस इनपुट मिले है।
कानपुर एनकाउंटर का मास्टरमाइंड अपराधी विकास दुबे की यूपी पुलिस लगातार तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस गैंगस्‍टर की तलाश में लगातार उसके जान पहचान और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है।

Desk Team