लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

मध्यप्रदेश में मतदान संपन्न, 60 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े

सात सीटों पर 06 मई को मतदान हो चुका है। आज तीसरे चरण में आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। शेष आठ सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे।

मध्यप्रदेश में आज भोपाल समेत आठ संसदीय क्षेत्रों में शाम छह बजे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया और एक करोड़ 44 लाख से अधिक मतदाताओं में से 60 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। शाम छह बजे तक भोपाल में लगभग 61़ 71 प्रतिशत, राजगढ़ में 68़ 90 प्रतिशत, विदिशा में 65़ 31 प्रतिशत, गुना में 64़ 80, सागर में 60़ 42, ग्वालियर में 56़ 39 फीसदी, भिंड में 50़ 82 प्रतिशत और मुरैना में 54़ 36 प्रतिशत मतदान होने की सूचनाएं मिली हैं। हालाकि अभी यह आकड़ और बढ़ने की संभावना है। यहां पहुंची सूचनाओं के अनुसार मतदान समाप्ति के समय शाम छह बजे तक पंक्ति में लगे लोगों को वोट डालने दिया जा रहा है।

वोट डालने का क्रम सुबह सात बजे शुरू हुआ था। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि भिंड में प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर कुछ जनप्रतिनिधियों समेत अनेक लोगों को नजरबंद रखा। मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ संसदीय सीटों के लिए 18 हजार एक सौ 41 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ।

मतदाताओं की कुल संख्या एक करोड़ 44 लाख 41 हजार से अधिक है। इन आठ सीटों पर प्रत्याशियों की कुल संख्या 138 है। इस चरण में भोपाल सीट पर सभी की निगाहें लगी हुयी हैं, जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है। दोनों प्रत्याशियों की छवि की बदौलत इस संसदीय क्षेत्र पर मुकाबला बेहद रोचक, लेकिन प्रमुखता से‘धर्म’आधारित हो गया है। मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद, सिंह तोमर का मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामनिवास रावत से है।

श्री तोमर वर्तमान में ग्वालियर से सांसद हैं, लेकिन इस बार उनकी सीट बदल दी गयी। यहां बसपा ने करतार सिंह भड़ना को चुनावी मैदान में उतार कर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है। सिंधिया परिवार का गढ़ कही जाने वाली गुना में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के के पी यादव से है। विदिशा में भाजपा के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के शैलेंद, पटेल के बीच चुनावी दंगल है।

भिंड सीट पर कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर दांव खेला है। श्री जरारिया भाजपा की संध्या राय के मुकाबले चुनावी मैदान में हैं। ग्वालियर में भाजपा के विवेक शेजवलकर और कांग्रेस के अशोक सिंह आमने सामने हैं। राजगढ़ में कांग्रेस की मोना सुस्तानी और भाजपा के मौजूदा सांसद रोडमल नागर के मुकाबले में हैं।

सागर में भाजपा की कमान राजबहादुर सिंह के हाथ में है, जो कांग्रेस प्रत्याशी प्रभु सिंह ठाकुर को चुनौती दे रहे हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के उद्देश्य से 79 हजार से अधिक मतदान कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 45 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी और केंद्रीय सुरक्षा बल के कर्मचारी लगाए गए हैं। चार हजार से अधिक क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान की गयी है। यहां पर सीसीटीवी कैमरों और वेबकॉसि्टंग के जरिए निगरानी की जा रही है। मध्यप्रदेश में छह सीटों पर 29 अप्रैल को और सात सीटों पर 06 मई को मतदान हो चुका है। आज तीसरे चरण में आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। शेष आठ सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।