भोपाल में लगे ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग वाले पोस्टर

Summary :

सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘जनादेश को स्वीकार करते हुए और जवाबदेही लेते हुए मैंने एआईसीसी महासचिव के तौर पर अपना इस्तीफा राहुल गांधी को सौंप दिया है।’’

कांग्रेस में फिलहाल इस्तीफों का दौर जारी है। इसी बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग होने लगी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर राहुल गांधी को ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने वाला पोस्टर लगाया गया है।
गौरतलब है की राहुल गांधी के विश्वस्त ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) महासचिव के तौर पर इस्तीफा दिया है। सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘जनादेश को स्वीकार करते हुए और जवाबदेही लेते हुए मैंने एआईसीसी महासचिव के तौर पर अपना इस्तीफा राहुल गांधी को सौंप दिया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह जिम्मेदारी देने के लिए और हमारी पार्टी की सेवा करने का मुझे अवसर देने के लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।’’जानकारी के लिए बता दें की राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद और कांग्रेस कार्यकारिणी समिति से इस्तीफा दे दिया था। उनका उत्तराधिकारी तय किया जाना अभी बाकी है।

Desk Team