भोपाल से बीजेपी पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शुक्रवार को लोकसभा में मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लिया। उसी दौरान साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल जेल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भोपाल की जेल में इलाज के लिए डॉक्टर नहीं आते। जो प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराकर अस्पताल भेज सके।
साध्वी ने कहा कि महिलाओं के लिए जेल में नर्स तक की तैनात नहीं है। और यही नहीं बल्कि महिला कैदियों के साथ रहने वाले बच्चों का भी खयाल नहीं रखा जाता। उन बच्चों का कोई अपराध भी नहीं होता। ठाकुर ने बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार पर भी सवाल उठाते हुए कहा जेल में कैदियों को पोषक आहार तक नहीं मिल पाता। विटामिन और प्रोटीन जैसे आवश्यक तत्व नहीं मिल पाते हैं ।
इसके अलावा साध्वी ने कहा जो जेल में नया कैदी आता है तो उसकी पिटाई की जाती है। साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में कहा कि जेल में लगभग 3000 पुरुष और 150 महिला कैदी हैं। जेल में उनके 25 बच्चे भी रहते हैं. ठाकुर ने कहा ,जब मैं जेल में थी तो मैंने देखा था वहां बहुत बुरी स्थिति थी और आज यह बदतर हो गई है। जानकारी के लिए बता दें की साध्वी 2019 लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह को हराया था। जिसके बाद वो भोपाल से चुनकर संसद पहुंची है।