ये जिंदगी है अगले पल क्या होने वाला है हम में से किसी को नहीं पता, जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ है… आज तक यह कहते हुए बहुत लोगों को सुना है। कई बार हम खुद भी इस बात को अपनी जिंदगी में महसूस करते हैं। ऐसा ही कुछ एहसास एक लड़की को हुआ दरअसल, जयपुर की दीपा शर्मा जिनकी उम्र 34 वर्ष है ने रविवार को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर हिमाचल के नागास्टी पोस्ट से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट की और इस बात को आधा घंटा भी नहीं गुजरा था कि दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर हिमाचल में भूस्खलन की खबर आई।
इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक दीपा शर्मा भी थीं। बता दें कि दीपा शर्मा के ट्वीट के बाद ही खबर आई कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चितकुला से सांगला जा रहे पर्यटकों को ले जा रहे टेम्पो पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। 9 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा भी की है।
Standing at the last point of India where civilians are allowed. Beyond this point around 80 kms ahead we have border with Tibet whom china has occupied illegally. pic.twitter.com/lQX6Ma41mG
— Dr.Deepa Sharma (@deepadoc) July 25, 2021
ट्विटर पर दीपा शर्मा के कई फॉलोअर्स है, जो उनकी मौत से बेहद दुखी हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनके ट्वीटर में दी गई जानकारी के मुताबिक दीपा शर्मा एक आयुर्वेद की चिकित्सक क्लीनिकल न्यूट्रिशिनिस्ट और एक लेखिका भी थीं। उनकी पर्सनल वेबसाइट के मुताबिक उन्हें फोटोग्राफी, यात्रा करना और नए लोगों से मिलना बेहद पसंद था। भूस्खलन में अपनी जान गंवाने के एक दिन पहले दीपा ने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा था- “प्रकृति के बिना जीवन कुछ भी नहीं है।”
Life is nothing without mother nature. ❤️ pic.twitter.com/5URLVYJ6oJ
— Dr.Deepa Sharma (@deepadoc) July 24, 2021
बता दें कि हिमाचल प्रदेश भूस्खलन में जान गंवाने वाले अन्य 8 लोगों की पहचान राजस्थान के सीकर निवासी माया देवी बियाणी (55), उनके बेटे अनुराग बियाणी (31) और बेटी माया देवी बियाणी (25) के रूप में हुई है। महाराष्ट्र, अमोघ बापट (27), छत्तीसगढ़ के सतीश कटकबर (34), पश्चिम बंगाल के उमराव सिंह (42) और कुमार उल्हास वेदपाठक (37) की भी लैंडस्लाइड में मौत हो गई।